क्राइमबलिया

बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी

पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर अपने बेटे को ट्रेन पकड़वाने आएं विनोद कुमार की बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। जिसके बाद पीड़ित विनोद कुमार ग्राम तरछापार भदौरा निवासी गुरुवार को पूरे दिन अपने बाइक चोरी का मुकदमा लिखवाने के लिए तहरीर के साथ फरियाद लगाता रहा लेकिन पुलिस उसे उभांव थाना से सीयर पुलिस चैकी और जीआरपी के पास भेजती रही। जिसके कारण गुरुवार को पीड़ित पूरे दिन पुलिस का चक्कर लगाता रहा किंतु मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। देर शाम सीयर पुलिस चैकी ने तहरीर तो ले लिया किंतु जांच करने की बात कह कर पीड़ित को घर भेज दिया। मामला बुधवार की आधी रात के बाद का है। रात करीब डेढ़ बजे पीड़ित अपने बेटे शिशु को वाराणसी में आयोजित किसी परीक्षा में शामिल होने के लिए ट्रेन पर बिठाने अपनी बाइक संख्या यूपी 60 क्यू 8285 से बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इस बीच स्टेशन के बाहर खड़ी बाइक को चोर उठा ले गए।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *