big breakingउत्तरप्रदेशबलियाबिहारमऊलाइफस्टाइल

बक्सर के चर्चित होटल एम.जी. रेजिडेंसी के दो वर्ष पूर्ण

भव्य समारोह में झलकी सफलता की चमक

R News Manch

बक्सर के चर्चित होटल एम.जी. रेजिडेंसी के दो वर्ष पूर्ण, भव्य समारोह में झलकी सफलता की चमक

काटा गया केक, मनी खुशियां

बक्सर: Hotel M.G. Residency ने अपने सफल दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया, जिसमें बक्सर शहर की प्रतिष्ठित हस्तियों, ग्राहकों और होटल स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उत्साह, उपलब्धि और आभार का अनूठा संगम देखने को मिला। समारोह के दौरान होटल संचालक पवन कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरी टीम को देते हुए कहा कि “ग्राहकों का विश्वास और स्टाफ की निष्ठा ही हमारी असली पूंजी है।” उन्होंने सभी कर्मचारियों के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कई सहयोगियों एवं कर्मियों को भी ‘श्रेष्ठ सेवा सम्मान’ से नवाजा गया, जिससे पूरे माहौल में गर्व और उत्साह की भावना छा गई। होटल मालिक दीपक पांडे एवं अनुराग पांडे ने होटल के कुशल संचालन और लगातार बेहतर होती सेवाओं की प्रशंसा की और कहा किदो वर्षों में एम.जी. रेजिडेंसी ने आतिथ्य क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। यह सफलता टीमवर्क और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।” कार्यक्रम के दौरान सभी ने अपने अनुभव भी साझा किए, जिसने समारोह को और यादगार बना दिया। उपस्थित अतिथियों ने होटल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर संचालक पवन कुमार मद्धेशिया, अमृतांशु सिंहा, ऋषि निर्मल एवं कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह के अंत में केक कटिंग और सामूहिक भोज के साथ दो वर्षों की इस उपलब्धि का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।


R News Manch

Related Articles