बलिया

बलिया में पत्रकार को धमकी मामले में दूसरे दिन भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

प्रधानाध्यापिका के पुत्र ने प्रधान प्रतिनिधि को फोनकर दिया था धमकी

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के सीयर शिक्षा क्षेत्र के बनकरा गांव स्थित कंपोजिट प्राथमिक स्कूल पर बदइंतजामी का कवरेज करने वाले पत्रकार को प्रधानाध्यापिका के पुत्र द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में दूसरे दिन भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। जबकि पीड़ित पत्रकार रंजीत सिंह ने उभांव थाना पुलिस को लिखित तहरीर दे दिया है। जिससे पत्रकारों में रोष व्याप्त है। मामले में धमकी संबंधित आडियो भी वायरल हुआ था। बनकरा राजकीय सकूल की प्रधानाध्यापिका के पुत्र बंटी शुक्ला ने गांव के प्रधान पति प्रविंद्र सिंह को फोनकर स्कूल पर पहुंचे पत्रकार को जान से मारने की धमकी दिया था। स्कूल की बदइंतजामी उजागर करने वाले पत्रकार को गंदी गंदी गाली देने के साथ ही उसे देख लेने की खुलेआम धमकी दिए जाने के बावजूद पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
आपको बता दें कि सोमवार को सीयर शिक्षा क्षेत्र के बनकरा सैयद बुखारा गांव के कंपोजिट प्राथमिक स्कूल पर शौचालय में ताला बंद रहने, एमडीएम का भोजन न बंटने और टाट पर छात्रों की पढ़ाई को लेकर एक सोशल मीडियाकर्मी ने खबर कवरेज किया तो प्रधानाध्यापिका के पुत्र ने बाद में गांव के प्रधान प्रतिनिधि को फोनकर संबंधित पत्रकार को जमकर गाली दिया और जान से मारने तक की धमकी दी। जिसका आडियो भी वायरल हुआ। वायरल आडियो में धमकी देने वाले ने स्वयं को बंटी शुक्ला बताया है। मामले में मंगलवार को ही पीड़ित पत्रकार ने उभांव थाना इंस्पेक्टर अविनाश सिंह को लिखित तहरीर दे दिया। बावजूद अब तक कोई कार्रवाई न होने से पत्रकारो में रोष व्याप्त है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *