
बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के डीएवी रेल क्रासिंग के पास से सीयर पुलिस चैकी इंचार्ज मदन लाल ने सोमवार को एक अवैध तमंचा और कारतूस के साथ जयशंकर गुप्ता उर्फ भोला को पकड़ लिया। जिसके पास से पुलिस ने दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तारकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
डीएवी रेल क्रासिंग के पास से पुलिस ने दबोचा
गिरफ्तार बदमाश नगर के वार्ड संख्या सात निवासी है। जिससे आसपास के लोग और परिजन भी काफी परेशान थे। जो अक्सर नशे में द्युत होकर लोगों को परेशान करता था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज उसे दबोच लिया। गिरफ्तार करने वालों में चैकी इंचार्ज मदनलाल, एसआई चंद्रशेखर यादव, सिपाही अंकूर वर्मा, प्रदीप मद्धेशिया शामिल थे।




