
बलियाः बेल्थरारोड नगर स्थित सीयर सीएचसी के अधीक्षक समेत दो डाक्टरों का एकसाथ कुशीनगर तबादला हो गया है। शासन द्वारा जारी किए गए बड़े पैमाने पर स्थानांतरण के विभिन्न लिस्ट में दोनों चिकित्सकों का नाम अलग-अलग सूची में शामिल है। करीब 313 चिकित्सकों का एकसाथ हुए तबादला लिस्ट में सीयर सीएचसी अधीक्षक डा. तनवीर आजम का 205वें स्थान पर नाम है। जबकि 450 डाक्टरों और अधिकारियों की दूसरी स्थानांतरण लिस्ट में डा. साजिद हुसैन का नाम 65वें स्थान पर है। अस्पताल अधीक्षक डा. तनवीर आजम और मेडिकल आफिसर डा. साजिद हुसैन दोनों चिकित्सकों का कुशीनगर स्थानांतरण हुआ है। दोनों ही चिकित्सक देवरिया जनपद के निवासी है। जिनके स्थानांतरण के बाद सीयर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों में मायूसी छा गई है। जिनके जाने के बाद यहां डाक्टरों की संख्या भी काफी कम हो जायेगी।





