बलिया

बेल्थरारोड में छ घंटे बाधित रहेगी बिजली, विभाग ने जारी किया सूचना

अवायां विद्युत उपकेंद्र के तहसील फीडर की बदले जायेंगे जर्जर पोल

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील अंतर्गत करमौता विद्युत लाइन से जुड़े 33/11 केवी तहसील फीडर बिल्थरारोड का विद्युत सप्लाई रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगा। अवायां विद्युत उपकेंद्र के जेई हरिप्रकाश प्रजापति ने बताया कि जर्जर पोल की मरम्मत और फीडर के बीच मे आने वाले पेड़ों की डालियों को काटने का काम किया जाएगा ताकि विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। शाम तीन बजे के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य रुप से बहाल कर दी जायेगी। इस दौरान करीब छ घंटे तक बेल्थरारोड नगर, मंडी, रेलवे और पंपकैनाल की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप रहेगी।


ग्रामीण इलाकों की विद्युत आपूर्ति रहेगी सामान्य
करमौता माल्दह से आने वाली 33 केवीए के मुख्य विद्युत तार से जुड़े करीब एक दर्जन जर्जर हो चुके विद्युत पोल को बदलने का कार्य किया जाना है। जिसके कारण अवायां विद्युत उपकेंद्र पर तहसील फीडर को बंद रखा जायेगा। जबकि ग्रामीण फीडर सामान्य रुप से संचालित रहेगी। इस दौरान सोनाडीह और छितौना ग्रामीण इलाकों की विद्युत आपूर्ति जारी रहेगा।

 


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *