धार्मिकबलिया

भक्ति से भरे हुए हृदय वालों के पीछे चलते है भगवानः श्रीकृष्ण गोपाल त्रिपाठी जी महाराज

भागवत कथा श्रवण का बताया महत्व, सात दिवसीय भागवतकथा में जुटी श्रोताओं की भीड़

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील अंतर्गत मुजौना गांव में मंगलवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन का विधिवत समापन हुआ। विख्यात भागवताचार्य व्यासपीठ श्रीकृष्ण गोपाल त्रिपाठी जी महाराज ने कहा कि भक्ति से भरे हुए हृदय वालों के पीछे भगवान स्वयं चलते है। श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से भक्ति प्राप्त होती है। साथ ही ज्ञान और वैराग्य भी प्राप्त होता है। सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह के आवास परिसर में श्रीमद्भागवत कथा श्रवण के महत्ता से श्रोताओं को अवगत कराते हुए विद्वान प्रववचनकर्ता ने माखन चोरी लीला का मर्म बताया। उन्होंने कहा कि जो मनुष्य अपने हृदय को भगवान की भक्ति से भर लेता है। उस मनुष्य का मन माखन की तरह कोमल,ं दया एवं करुणा से भरा हुआ बन जाता है। फिर उस मनुष्य को भगवान को कहीं ढूंढने नहीं जाना पड़ता है बल्कि भगवान स्वयं उस भक्त के पीछे पीछे चलने को तैयार हो जाते है। जैसे गोपियों के पीछे पीछे भगवान श्रीकृष्ण माखन के लिए चलते है। कथा से पूर्व व्यासपीठ पर पूर्व प्रधान धर्मजीत सिंह, शिवकुमारी सिंह, ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह, श्रीमती संगीता सिंह, अनूप कुमार सिंह मंटू, श्रीमती वंदना सिंह समेत परिजनों ने विधिवत आरती किया और भागवताचार्य का आशिर्वाद लिया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *