big breakingउत्तरप्रदेशबलियामऊवाराणसीशिक्षा

एडी बेसिक की बलिया में बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप 

नगरा और सीयर शिक्षा क्षेत्र के सात राजकीय स्कूलों पर हुई कार्रवाई 

R News Manch

एडी बेसिक की बलिया में बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप 

अनियमितता पर दो प्रधानाध्यापक निलंबित, एक पर दर्ज होगा एफआईआर, तीन को स्पष्टीकरण 

नगरा और सीयर शिक्षा क्षेत्र के सात राजकीय स्कूलों पर हुई कार्रवाई

बलियाः जनपद बलिया के प्राथमिक स्कूलों में भारी अनियमितता और लापरवाही पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) आजमगढ़ ने बलिया के सीयर और नगरा शिक्षा क्षेत्र के सात स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई की है। प्राथमिक और कंपोजिट स्कूल के दो प्राधानाध्यापकों को निलंबित किया गया है। जबकि करीब 2.87 लाख रुपए के गबन के आरोप में एक प्रधानाध्यापक पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए है। वहीं दो का मानदेय काटने और ड्यूटी से गायब रहने वाले तीन शिक्षकों को स्पष्टीकरण नोटिस थमाया गया है। ग्रामिणों द्वारा मिले शिकायत के आधार पर विगत दिनों आजमगढ़ बेसिक शिक्षा विभाग के मंडलीय समन्वय एमडीएम की टीम द्वारा औचक निरीक्षण में पाई गई कमियों के आधार पर विभाग द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है। जिससे विभागीय अधिकारियों और लापरवाह शिक्षकों में हड़कंप सा मच गया है।

एडी बेसिक (मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, आजमगढ़) के जांच रिपोर्ट के आधार पर सीयर शिक्षा क्षेत्र के सिधौंली प्राथमिक विद्यालय पर सहायक अध्यापक प्रिती यादव ड्यूटी पर विलंब से पहुंची। जबकि गांव की प्रधान प्रमीला देवी की शिकायत पर जांच में स्कूल के एमडीएम खाद्यान व कजनवर्जनमनी एवं कंपोजिट ग्रांट में घोर अनियमितता पाई गई। यहां के प्रभारी प्रधानाध्यापक जिलाउलहक को निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिए गए है। प्राथमिक विद्यालय देवघरिया के शिक्षक सोफिया कलमी और अजय कुमार दुबे के अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। वहीं प्राथमिक विद्यालय खूंटा बोहरवा नं. 2 पर कंपोजिट ग्रांट में बड़े पैमाने पर अनियमितता मिलने और करीब 2 लाख 87 हजार का अवैध निकासी पाया गया है। मामले में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार को निलंबित कर दिया गया और इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए है। इसके अलावा नगरा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तिरनई पर शिक्षामित्र श्रीमती रीना गुप्ता और श्रीमती संगीता यादव को अनुपस्थित पाएं जाने पर मानदेय काटने के आदेश दिए है। कंपोजिट विद्यालय अवाईकला पर सात शिक्षक की तैनाती के बावजूद महज 31 छात्रों की मौजूदगी को घोर लापरवाही माना गया। कंपोजिट विद्यालय बभनौली में उपस्थिति पंजीका रजिस्टर पर हस्ताक्षर बनाकर गायब पाई गई सहायक अध्यापक श्रीमती प्रीती यादव पर कार्रवाई और छात्रों की उपस्थिति निराशाजनक होने पर यहां के प्रधानाध्यापक लालबचन यादव को निलंबित कर दिया गया है।


R News Manch

Related Articles