बलिया

सांसद-चेयरमैन ने निकाला भव्य तिरंगा यात्रा, पुलिस अधिकारी भी हुए शामिल

151 मीटर लंबा तिरंगा और 2551 हाथों में लहराया तिरंगा

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड में शुक्रवार को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाला गया। नगरपंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता के अगुवाई में विशाल तिरंगा यात्रा में सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में 151 मीटर लंबा तिरंगा को भी शामिल किया गया। जिसे लेकर युवाओं का जत्था रेलवे चैराहा से पूरे नगर में भ्रमण किया। इस दौरान करीब 2551 हाथों में भी तिरंगा लहराता रहा। तिरंगा यात्रा के दौरान नगर के लगभग सभी घरों के छतो पर भी तिरंगा फहरा दिया गया। जिससे पूरा नगर तिरंगामय हो गया।


नगर में इंस्पेक्टर भी लेकर निकले तिरंगा
उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह भी अनेक पुलिसकर्मियों के साथ कदमताल किया। इस दौरान डीजे की धुन पर भक्ति गीतों के साथ वंदे मातम और भारत माता की जय का उद्घोष भी हुआ। तिरंगा यात्रा रेलवे चैराहा से नगर के मुख्य बाजार, यूनाईटेड क्लब, पुलिस चैकी होते हुए तीनमुहानी तक पहुंचा।


तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता, पुलिस और नगरवासी हुए शामिल
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बेल्थरारोड में निकले तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता छट्ठू राम, सतीश गुप्ता, सतीश राव अंजय, अमित जायसवाल, मृत्युंजय गुप्ता, पिक्की वर्मा, प्रमोद सिंह, अरुण तिवारी, गोलू सिंह, जितेंद्र सिंह, बिट्टू सिंह, सज्जन मौर्या, जितेश तिवारी, सखीचंद्र, लल्लन साहनी, आलोक गुप्ता, रामपति राजभर, लल्लन सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और नगरवासी शामिल रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *