big breakingउत्तरप्रदेशदिल्लीदेश विदेशवाराणसी

पीएम ने वाराणसी में दी 1774 करोड़ की सौगात

43 विकास परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण/शिलान्यास

R News Manch

वाराणसीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को करीब 1774 करोड़ की सौगात दी और लगभग 43 परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास किया। भव्य समारोह के तहत दिव्य काशी-भव्य काशी की झलक दिखाते हुए पीएम ने नए काशी के साकार होते सपने को सराहा। पीएम ने वाराणसी में 1774 करोड़ की 43 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया तथा जनसभा को संबोधित किया।


राज्यपाल और सीएम भी रहे मौजूद
वाराणसी में दिव्य काशी-भव्य काशी के तहत पीएम के समारोह यूपी की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पाटेल, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, मंत्री जितिन प्रसाद, ब्रजेश सिंह, महेंद्र नाथ पांडेय, अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, प्रतिभा शुक्ला भी मौजूद रहे।


इन प्रमुख योजनाओं की मिली सौगात
पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में सर्किट हाउस भूतल न्यू ब्लाक के ऊपर अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। वाराणसी शहर मार्ग कचहरी से संदहा का 4 लेन चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास हुआ। जबकि राजकीय वृद्ध एवं अशक्त महिला गृह दुर्गाकुण्ड वाराणसी में थीम पार्क के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *