big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया
Trending

तहसीलदार की गाड़ी में प्रधान ने उड़ाया धुएं का छल्ला

प्रधान ने तहसीलदार की गाड़ी में मनाया जश्न

R News Manch

बलिया: बेल्थरारोड तहसीलदार साहब की गाड़ी में एक प्रधान ने जमकर सिगरेट के धुएं का छल्ला उड़ाया। जिसका आज विडियो वायरल हो गया तो अधिकारियों के बीच खलबली मच गई। तहसीलदार साहब गाड़ी में नहीं है लेकिन उनके होमगार्ड के साथ अगली सीट पर सीयर ब्लॉक के विवादित प्रधान जफरूल हक बैठे है और बेहिचक सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए दिख रहे है। विडियो वायरल होते ही अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। यह वीडियो बलिया कलेक्टेरियट का बताया जा रहा है। जहां बेल्थरारोड के तहसीलदार ओपी पांडे किसी कार्य से पहुंचे थे। शासन प्रशासन एकतरफ सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध का फरमान जारी करती है। जबकि उनके अधिकारियों की गाड़ी में खुलेआम धुएं का छल्ला उड़ाया रहा है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *