
बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के बेल्थराबाजार गांव में अक्सर अपने मां-बाप को मारपीट कर प्रताड़ित करने वाले मनबढ़ बेटे के खिलाफ उभांव पुलिस ने आज नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुजुर्ग पिता रामजतन राम ने अपने बेटे द्वारा मारने पीटने की शिकायत उभांव थाना में इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह से की तो पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मनबढ़ हंसराज राम के खिलाफ संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया और गुरुवार को उसकी तलाश में छापामारी भी शुरु कर दिया। हालांकि अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित पिता रामजतन राम के अनुसार उसका बेटा हंसराज अक्सर पैसे के लिए उन्हें मारता पिटता है। 19 अगस्त को भी उसने उन्हें खुब पीटा और बीचबचाव करने आई उनकी पत्नी फूला देवी को भी पीटकर जख्मी कर दिया। बेटे द्वारा मां-बाप को पीटने की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।




