
बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के भीटौरा में आज सांप काटने से सीधारी देवी 60 वर्ष की मौत हो गई। जिससे परिजनों कोहराम मचा हुआ है। भीटौरा गांव में शिवचंद्र की पत्नी घर के ही एक कमरे में आलू फैला रही थी। इस बीच उसे सांप ने काट लिया। तत्काल परिजन उसे लेकर सीयर सीएचसी अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को उभांव थाना पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।



