एक किलो 100 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार
बलियाः उभांव थाना के हाहानाला के समीप से पुलिस ने बुधवार की सुबह एक गांजा तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने एक किलो 100 ग्राम गांजा भी बरामद किया है। उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि एसपी राजकरन नैययर के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के तहत बुधवार की सुबह सवा चार बजे के आसपास पुलिस को यह सफलता मिली। मुखबीर की सूचना पर एसआई राघव राम यादव और दिनेश शर्मा ने हमराहियों के साथ घेराबंदी की और मंगलेश राजभर ग्राम सोनाडीह निवासी को एक किलो 100 ग्राम गांजा के साथ पकड़ लिया। जो इसे कहीं पहुंचाने जा रहा था।



