बलियाराजनीति

विधायक हंसू राम ने अधिकारियों के साथ सरयू किनारे कटानरोधी कार्य का किया निरीक्षण

बेल्थराबाजार, सहिया और चैनपुर गुलौरा में देखा कटानरोधी कार्य का हाल

R News Manch

बलियाः बेल्थरारोड विधायक हंसू राम ने शुक्रवार को क्षेत्र में चैनपुर गुलौरा समेत कई गांवों के पास सरयू किनारे होने वाले कटानरोधी कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक ने बेल्थराबाजार, सहिया और चैनपुर गुलौरा के पास बाढ़ और कटान प्रभावित इलाकों का जायजा लिया।


बाढ़ खंड के अधिकारियों से विधायक ने की चर्चा
विधायक ने इस दौरान बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों से बाढ़ पूर्व एहतियात बरतने को विभागीय तैयारी पर विस्तार से चर्चा किया और हर हाल में समय रहते बाढ़ और कटानरोधी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक ने कटान प्रभावित तटबंध को अविलंब मरम्मत करने और टीएस बंधा के साथ ही हाहा नाला-तुर्तीपार तटबंध के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान सपा नेता अमरजीत चैधरी समेत अनेक सपा नेता मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *