बलियाराजनीति

बलिया में बागी तेवर ने बीजेपी-सपा दोनों को दिया झटका

प्रदेश की एकलौती बसपा की सीट रसड़ा में, भाजपा के साथ हो गया भीतरघात

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बागी तेवर ने भाजपा और सपा दोनों को करारा झटका दिया है। भाजपा के दो मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला और उपेंद्र तिवारी को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा। बागी तेवर के सामने सिकंदरपुर और बेल्थरारोड की सीट भी भाजपा को गंवाना पड़ा। भाजपा को महज बलिया सदर और बांसडीह के दो सीट पर जीत मिली। वहीं सपा जनपद के चार सीट बेल्थरारोड, बैरिया, फेफना और सिकंदरपुर के चार सीट पर जबरदस्त जीत मिला। सपा के दिग्गज नेता और प्रतिपक्ष नेता रामगोविंद चैधरी और पूर्व मंत्री नारद राय को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं बलिया के रसड़ा सीट पर बसपा के हाथी को प्रदेश में एकलौती जीत मिली है। रसड़ा से उमाशंकर सिंह लगातार तीसरी बार विधायक बने है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *