बलिया में 76 ग्राम विकास अधिकारियों का हुआ तबादला
जाने किसकी हुई पोस्टिंग और किसका हुआ ट्रांसफर

बलियाः जनपद बलिया में 76 ग्राम विकास अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इनमें सबसे ज्यादा बांसडीह में 10 ग्राम विकास अधिकारी को भेजा गया है। बेरुआरबारी में एक, बैरिया, मनियर, मुरली छपरा, चिलकहर, हनुमानगंज, सीयर, नवानगर और नगरा में चार-चार, बेलहरी में दो, पंदह में पांच, रसड़ा और सोहांव ब्लाक में सात-सात, रेवती और दुबहड़ में तीन-तीन और गड़वार में छ ग्राम विकास अधिकारी को भेजा गया है।

सीयर से भेजे गए चार और पहुंचे चार
सीयर ब्लाक से चार ग्राम विकास अधिकारियों का तबादला गैर ब्लाक में किया गया है। जबकि चार नए ग्राम विकास अधिकारी की पोस्टिंग यहां की गई है। यहां के रामभवन त्यागी को बांसडीह, अखिलेश कुमार गुप्ता को रसड़ा, दुर्गेश कुमार को नवानगर और इंदल कुमार राम को चिलकहर भेजा गया है। जबकि सीयर में दीपचंद्र, श्याम प्रसाद, चंद्रशेखर कुमार और संतोष कुमार यादव ग्राम विकास अधिकारी की नई पोस्टिंग की गई। जनपद के विभिन्न ब्लाकों से कुल 76 ग्राम विकास अधिकारी का ट्रांसफर किया गया है।




