उत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

बहला- फुसलाकर भगाने के मामले में 2 महिला समेत 3 अभियुक्त गिरफ्तार

उभांव थाना पुलिस ने बड़ी सफलता

R News Manch

उभांव पुलिस ने बहला- फुसलाकर भगाने के मामले में 2 महिला समेत 3 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

बलिया: उभांव थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित दो महिला अभियुक्ता समेत तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण एवं रसड़ा सीओ आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई।

उभांव पुलिस ने मंगलवार की शाम इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बीते 27 नवंबर 2025 को दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान अभियुक्त जावेद, शाहजहां और सलमा का नाम प्रकाश में आया था। मुखबिर की सूचना पर उभांव पुलिस टीम ने तीनों को कुंडैल रेल ढाला के पास घेराबंदी कर दबोच लिया। गिरफ्तार तीनों अभियुक्त कुशीनगर जनपद के सेवरही गांव के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में धारा 87 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है और अग्रिम विधिक प्रक्रिया जारी है।


R News Manch

Related Articles