big breaking

तेज रफ्तार बुलेट ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

सड़क किनारे खड़े युवक समेत 4 जख्मी, मृतक था नगरा में मीटर रीडर

R News Manch

रफ्तार बुलेट ने बाइक को मारी टक्कर, सड़क किनारे खड़े युवक समेत 4 जख्मी, एक की मौत, मृतक था नगरा में मीटर रीडर

बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई चट्टी पर शनिवार को एक भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार बुलेट ने एक बाइक को टक्कर मार दी और और सड़क किनारे खड़े युवक से जा टकराई। जिससे बुलेट सवार अब्दुल्लाह 23 देवरिया निवासी और बाइक सवार आदर्श कुमार 25 वर्ष एवं चचेरे भाई रजनीश 28 वर्ष ग्राम तिरनई निवासी को गंभीर चोट आई। हादसे में सड़क किनारे खड़े आशीष 29 वर्ष भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। तत्काल चारों को उपचार के लिए सीयर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने आदर्श कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक नगरा में बिजली विभाग के मीटर रीडर का कार्य करता था और अविवाहित था। घटना की जानकारी मिलते ही सीयर सीएचसी में परिजनों, बिजली कर्मचारी एवं ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बेटे का शव देखकर पिता ऋषिकेश फूट फूट कर रोने लगे। उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने परिजनों को ढांढस बंधाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी। जबकि पुलिस ने बुलेट को कब्जे में लेकर अब्दुल्लाह को इलाज के बाद उभांव थाना ले गई।


R News Manch

Related Articles