big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

88 करोड़ की लागत से हाईटेक बनेंगे रसड़ा एवं बेल्थरारोड के बस स्टेशन

पीपीपी मॉडल पर विकसित करने के लिए शासन से मिली मंजूरी

R News Manch

88 करोड़ की लागत से हाईटेक बनेंगे रसड़ा एवं बेल्थरारोड के बस स्टेशन, पीपीपी मॉडल पर विकसित करने के लिए शासन से मिली मंजूरी

88 करोड़ की लागत से हाईटेक बनेंगे रसड़ा एवं बेल्थरारोड के बस स्टेशन, पीपीपी मॉडल पर विकसित करने के लिए शासन से मिली मंजूरी

बलिया: जनपद बलिया के रसड़ा और बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जल्द ही दोनों तहसील के बस स्टेशन हाईटेक सुविधाओं से लैस किए जाएंगे। शासन ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत बस स्टेशन विकास परियोजना को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत दोनों बस अड्डों का आधुनिक रूप में निर्माण और विकास किया जाएगा। इस परियोजना के अंतर्गत बेल्थरारोड बस स्टेशन के विकास के लिए लगभग 33 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इसके तहत यहां 5420 स्क्वायर मीटर में भवन का निर्माण होगा। जबकि रसड़ा बस स्टेशन के लिए करीब 55 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान की गई है। यहां 4900 स्क्वायर मीटर में निर्माण कार्य किया जाएगा। कुल मिलाकर लगभग 88 करोड़ रुपये की लागत से दोनों बस अड्डों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।

मंगलवार को इस स्वीकृति की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। वर्षों से जर्जर हालत में चल रहे बस स्टेशनों के आधुनिक बनने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

 बेल्थरारोड बस स्टेशन के एआरएम ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि पीपीपी (ट्रिपल पी) मॉडल के तहत बस स्टेशनों का विकास होने से यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। बस स्टेशन परिसर को आधुनिक डिजाइन के साथ विकसित किया जाएगा, जिससे इसका स्वरूप किसी एयरपोर्ट से कम नहीं लगेगा। परियोजना के तहत बस स्टेशन परिसर में आधुनिक प्रतीक्षालय, बेहतर टिकट काउंटर, स्वच्छ शौचालय, पार्किंग व्यवस्था, डिजिटल सूचना प्रणाली सहित कई नई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा परिसर में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, दुकानें, मल्टीप्लेक्स/थिएटर और अन्य कमर्शियल गतिविधियों के लिए भी स्थान विकसित किया जाएगा। 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टेशनों के हाईटेक बनने से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।


R News Manch

Related Articles