big breakingउत्तरप्रदेशबलियाशिक्षा

बेल्थरारोड एमएमडी पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रहा रिजल्ट

स्कूल प्रबंधन ने दी बधाई, छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

R News Manch

बेल्थरारोड एमएमडी पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रहा रिजल्ट, छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

बलिया: बेल्थरारोड क्षेत्र स्थित अखोप ससना बहादुरपुर में संचालित एमएमडी पब्लिक स्कूल ने इस वर्ष भी शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के सभी 47 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर स्कूल और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। विद्यालय के चेयरमैन प्रतीक राज सिंह और प्रिंसिपल एस.के. मिश्र ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सभी मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चेयरमैन प्रतीक राज सिंह ने बताया कि इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो शिक्षकों की मेहनत और छात्रों की लगन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि रेशमी चौबे, अर्पिता यादव, आदित्य नाथ यादव और अविनाश यादव सहित सभी विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के समर्पण, अनुशासन पूर्ण वातावरण और छात्रों की कड़ी मेहनत को दिया है।


R News Manch

Related Articles