बेल्थरारोड सेंट ज़ेवियर्स स्कूल का शानदार प्रदर्शन
21 को मिला 90 फीसदी से अधिक और 80 छात्रों को 80% प्लस मिला अंक


सीबीएसई 10वीं: बेल्थरारोड सेंट ज़ेवियर्स स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 95.4% अंक के साथ आयुषी-संगम बने टॉपर
21 को मिला 90 फीसदी से अधिक और 80 छात्रों को 80% प्लस

बलिया: सीबीएसई 10 वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में सेंट ज़ेवियर्स स्कूल के छात्रों का भी बेहतर परिणाम आया है। स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस वर्ष आयुषी चौहान और संगम वर्मा ने 95.4% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। वहीं हर्षिता (94.2%), अंकित यादव (93.6%) और ज़ैद सिद्दीक़ी (93%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉप सूची में जगह बनाई। विद्यालय के परिणाम इस बार बेहद प्रभावशाली रहे। कुल 2 छात्रों ने 95% से अधिक और लगभग 21 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर ऐतिहासिक सफलता दर्ज की। अन्य प्रमुख विद्यार्थियों में सुहानी यादव (92.8%), राजदीप गुप्ता (92.4%), प्रयाग यादव (92.4%), रिया शुक्ला (92%) और साक्षी गोयल (91.2%) शामिल रहे।
इस उपलब्धि पर स्कूल डायरेक्टर डॉ जे आर मिश्र, प्रिंसिपल श्रीमती शिला मिश्र एवं वाइस प्रिंसिपल तनवीर फातमा ने खुशी जताते हुए सभी छात्रों को बधाई दी। प्रधानाचार्य श्रीमती शिला मिश्र ने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। यह उत्कृष्ट परिणाम न केवल विद्यालय के लिए बल्कि पूरे बेल्थरा रोड क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया है। स्कूल के सभी 211 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है।



