बेल्थरारोड आर.बी. चिल्ड्रेंस वैली स्कूल में चमका प्रतिभा का परचम
विवेक गुप्ता जनपद में सेकेंड टॉपर, हुआ सम्मान

बेल्थरारोड आर.बी. चिल्ड्रेंस वैली स्कूल में चमका प्रतिभा का परचम, विवेक गुप्ता जनपद में सेकेंड टॉपर, हुआ सम्मान

बलिया: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में आर.बी. चिल्ड्रेंस वैली स्कूल बेल्थरारोड के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के शानदार परिणाम से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। छात्र विवेक गुप्ता ने 97.4% अंक हासिल कर न सिर्फ स्कूल टॉप किया, बल्कि जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनका प्रदर्शन पड़ोसी जनपद मऊ, देवरिया और गाजीपुर के टॉपर्स से भी बेहतर रहा है। स्कूल प्रबंधक कृष्ण मोहन सिंह ने टॉपर विवेक गुप्ता को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर टॉपर के पिता संतोष कुमार गुप्ता भी मौजूद रहें। प्रबंधक ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल की तान्या गुप्ता ने 95%, निवेदिता कुशवाहा (93.5%), अनुष्का मिश्रा (93%), आयुषी यादव (91%), ख्याति राज (90%), नंदिनी मदेशिया (90.8%) एवं अदिति यादव (88.4%) ने भी शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन को दिया है। इस उपलब्धि ने न सिर्फ विद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाई है, बल्कि पूरे बिल्थरा रोड क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।



