आर.एस.एस. गुरुकुल एकेडमी में सिखा तिवारी 95.8% के साथ अव्वल
20 से अधिक विद्यार्थियों ने 90% से ऊपर अंक प्राप्त किए


आर.एस.एस. गुरुकुल एकेडमी में सिखा तिवारी 95.8% के साथ अव्वल
बलिया: सिकंदरपुर के कठघरा बंशी बाजार स्थित आर.एस.एस. गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी एकेडमी का कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी बेहद शानदार रहा। विद्यालय की छात्रा सिखा तिवारी ने 95.8% अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया और विद्यालय का नाम रोशन किया। इस बार परीक्षा परिणाम में कई छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 20 से अधिक विद्यार्थियों ने 90% से ऊपर अंक प्राप्त किए, जबकि 50 छात्रों ने 80% से अधिक अंक लाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बड़ी संख्या में छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जिससे विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधक जयप्रताप सिंह उर्फ गुड्डू ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य अजित यादव ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है।
उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि विद्यालय भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। इस उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार के साथ-साथ अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में भी हर्ष और गर्व का माहौल है।




