भाजपा केंद्रीय कमेटी की बैठक से बढ़ी बीजेपी के भावी प्रत्याशियों की धड़कन
बिल्थरारोड विधानसभाः अपनों से संघर्ष कर रहे बीजेपी विधायक धनंजय कन्नौजिया

बलियाः भाजपा के केंद्रीय कमेटी की बैठक दिल्ली में हो रही है और प्रदेश के चैथे, पांचवें, छठवें और सातवें चरण के विभिन्न विधानसभा सीट पर बीजेपी के भावी प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ गई है। जिनके भाग्य का फैसला आज ही हो जाना है। ये अलग बात है कि इनके नामों की घोषणा चरणवार बारी-बारी से 26 और 28 जनवरी तक होगा। जिसके बाद सियासी गलियारों में जबरदस्त खलबली मचना तय है। इनमें अधिकांश सीटें पूर्वांचल की ही फंसी है। जिन पर पार्टी द्वारा प्रत्याशी के नामों का इंतजार हो रहा है।


धनंजय कन्नौजिया, छट्ठू राम, प्रवीण प्रकाश, लाल बहादुर भारती के बीच फंसा पेंच
जनपद बलिया के एकलौते सुरक्षित विधानसभा सीट बिल्थरारोड के वर्तमान विधायक धनंजय कन्नौजिया चुनाव से पहले पार्टी में अपनों से ही संघर्ष कर रहे है। विधायक धनंजय कन्नौजिया यहां से वर्तमान विधायक है और फिलहाल टिकट की दावेदारी की संघर्ष कर रहे है। हालांकि वे अपनी उम्मीदवारी पक्की मानकर पब्लिक के बीच पसीना बहा रहे है। धनंजय कन्नौजिया को उम्मीदवारी को लेकर सबसे बड़ी टक्कर बसपा से पार्टी में शामिल हुए छट्ठू राम से मिल रहा है। जिनकी पैरवी क्षेत्र के कई दिग्गज नेता कर रहे है। जबकि 2012 के विधानसभा चुनाव में 35578 वोट पाने वाले इं. प्रवीण प्रकाश सिंह भी पार्टी में पिछले छ वर्ष से कतार में है और इस बार अपनी दावेदारी मजबूत बता रहे है। इनके अलावा लाल बहादुर भारती भी पार्टी के बड़े नेताओं से संपर्क कर अपनी उम्मीदवारी को लेकर ताल ठोंक रहे हे। वैसे तो भाजपा में वरिष्ठ नेता सतीश राव अंजय, शिवनाथ लंकेश, शेषनाथ आचार्य समेत अनेक दावेदारों की लिस्ट लंबी है। जनता भी कंफ्यूज है और पार्टी से घोषित उम्मीदवार के नाम सामने आने का इंतजार कर रही है।




