इनका राजनीतिक सफर अब हुआ मुश्किल
बिल्थरारोड के सीटिंग विधायक को लगा जोर का झटका

बलियाः जनपद बलिया के बिल्थरारोड विधानसभा सीट पर भाजपा द्वारा बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे छट्ठू राम को अपना प्रत्याशी घोषित करते ही क्षेत्रीय विधायक धनंजय कन्नौजिया को जोरदार झटका लगा। पार्टी से उन्हें ऐसे धोखे की उम्मीद नहीं थी। इधर चर्चा है कि क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध का खामियाजा यहां सीटिंग विधायक को भुगतना पड़ा। उनका राजनीतिक सफर अब मुश्किल हो गया है और उनके समर्थकों के बीच सियापा छा गया है।

टिकट की रेस में अन्य नेता भी हुए पस्त
कुछ ऐसी ही हालत पार्टी के अन्य दावेदारों की भी है। जबकि भाजपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद छट्ठू राम और उनके समर्थकों का उत्साह चरम पर है। इधर पार्टी में लंबे समय से टिकट की आस लगाएं बैठे इं. प्रवीण प्रकाश, सतीश राव अंजय, लालबहादुर भारती, शेषनाथ आचार्य समेत अनेक दिग्गज नेताओं को भी करारा झटका लगा है। टिकट की रेस में सभी पस्त हो गए। इनके बीच दलबदल की तो कोई खास चर्चा नहीं है लेकिन इनका राजनीतिक भविष्य और गतिविधि फिलहाल अचानक होल्ड सा हो गया है। जिसकी चर्चा जोरों पर है कि इन दावेदारों का अब क्या रुख होगा।



