बिल्थरारोड में बीजेपी का बचा सम्मान तो छट्ठू राम का बढ़ेगा कद
बसपा में भी छट्ठू राम का रहा है बड़ा रुतबा

बलियाः जनपद बलिया के एकलौते सुरक्षित विधानसभा सीट बिल्थरारोड में 2022 के चुनाव में अगर भाजपा को फिर से जनमत मिला तो तय है कि यहां से विधायक बनने वाले भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम का पार्टी में कद बढ़ जायेगा। भाजपा ने छट्ठू राम पर बड़ा दांव खेला है। बिल्थरारोड में सीटिंग विधायक धनंजय कन्नौजिया का टिकट काटकर छट्ठू राम पार्टी का प्रत्याशी घोषित हुए है। वे कुछ माह पूर्व ही भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले छट्ठू राम का बसपा के कद्दावर नेता रहे है। उनका बसपा में बड़ा कद था वे मुख्य जोनल कोआर्डिनेटर के साथ ही बसपा में कई प्रांत के प्रभारी भी थे। 2019 में उन्होंने बसपा से इस्तिाफा दे दिया और तीन वर्ष तक बिना किसी दल बैनर के जनता के बीच जमे रहे। जनसमस्याओं को लेकर उन्होंने आंदोलन भी किया किंतु यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वे भाजपा का दामन थाम लिए और टिकट पाने में भी सफल हो गए। अब उन पर यहां भाजपा की साख बचाने और खुद को साबित करने की बड़ी जिम्मेदारी हैं। बिल्थरारोड में अगर अगर छट्ठू राम जनमत पाने में सफल होते है तो निश्चय ही छट्ठू राम का राजनीतिक सफर एकबार फिर नई ऊंचाई पर होगा।




