अन्यबलियाराजनीति

बिल्थरारोड में हाथी चाल से मचा भूचाल

बसपा प्रत्याशी प्रवीण प्रकाश का हुआ भव्य स्वागत

R News Manch

बलियाः बसपा प्रत्याशी प्रवीण प्रकाश रविवार को लखनऊ से बिल्थरारोड पहुंचे। जिनका क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। बरौली से बिल्थरारोड तक जगह-जगह बसपा नेताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। प्रवीण प्रकाश ने बरौली, नगरा, बिल्थरारोड मानस मंदिर और सोनाडीह के मंदिर में मत्था टेका और आशिर्वाद लिया। समर्थको के साथ प्रवीण प्रकाश का काफिला बरौली, किडिहिरापुर, भीमपुरा, कसेसर, नगरा, मालीपुर, जमुआंव, फरसाटार, चैकियां होते हुए दोपहर बाद बिलथरारोड पहुंचा। बिल्थरारोड विधनसभा क्षेत्र में हाथी की चाल से राजनीतिक भूचाल सा आ गया। बसपा द्वारा घोषित प्रत्याशी प्रवीण प्रकाश के क्षेत्र में आते ही क्षेत्रीय बसपा कार्यकर्ताओ, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह रहा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सेहरा, विक्रमा मौर्या, सत्यप्रकाश जायसवाल, सूबेदार भाई, राजू सिंह, सुनील गौतम समेत अनेक बसपा नेता मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *