अन्यबलियाराजनीति

2022 में 2012 पार्ट टू जैसा दिख रहा बिल्थरारोड का चुनावी जंग

दल बदलकर लक्ष्य साधने चुनावी जंग में कूदे दिग्गज नेता

R News Manch

बलियाः यूपी में हो रहा 2022 का विधानसभा चुनाव बलिया जनपद के बिल्थरारोड सुरक्षित सीट पर कई मामलों में 2012 पार्ट टू बन गया है। दिग्गज नेता छट्ठू राम और प्रवीण प्रकाश दलबदलकर एकबार फिर आमने सामने है। छट्ठू राम भाजपा प्रत्याशी है और अपना नामांकन पहले ही दिन कर चुके है। जबकि प्रवीण प्रकाश इस बार बसपा से घोषित प्रत्याशी है। जो 9 फरवरी को नामांकन करेंगे। दोनों नेता 2012 में बसपा और सुभासपा से भाग्य आजमा चुके है लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। छट्ठू राम 2012 में बसपा प्रत्याशी के रुप में 47066 वोट पाकर दूसरे नंबर पर थे। जबकि प्रवीण प्रकाश सुभासपा प्रत्याशी के रुप में 35578 वोट पाकर तीसरे नंबर पर थे। जबकि सपा से गोरख पासवान ने 10295 वोट से पहली बार जीत दर्ज किया था। अब 2012 में मिले हार की कसक पूरा करने दोनों दिग्गज दलबदल कर चुनाव मैदान में है और दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि यहां अभी तक सपा द्वारा अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *