अन्यबलियाराजनीति

बिल्थरारोड में भाजपा की जीत पक्की, राष्ट्रनिर्माण में पूरी जनता कर रही भागीदारी

भाजपा सरकार में फिर बढ़ेगी बिल्थरारोड के विकास की चमक

R News Manch

बलियाः बिल्थरारोड सुरक्षित विभानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम ने एकबार फिर दावा किया कि बिल्थरारोड में भाजपा भारी बहुमत से चुनाव जीत रही है। राष्ट्रनिर्माण में पूरी जनता इस बार चुनाव में अपनी भागीदारी कर रही है। बिल्थरारोड के साथ ही पूरे प्रदेश में भाजपा का चुनाव आमजनता खुद ही लड़ रही है। भाजपा का किसी से कोई लड़ाई नहीं है और 2017 में मिले समर्थन से ज्यादा इस बार प्रदेश की जनता का विश्वास भाजपा के प्रति बढा है।


बिल्थरारोड में बढ़ेगी विकास की चमक
भाजपा नेता छट्ठू राम ने कहा कि बिल्थरारोड विधानसभा सीट अब पूरी तरह से सपा-बसपा के चंगुल से बाहर आ चुकी है। यहां भाजपा ने जबरदस्त विकास किया है और अगले कार्यकाल में बिल्थरारोड के विकास की चमक और बढ़ेगी। योगी सरकार में राशन, बिजली, सड़क, मकान की मिली सुविधाओं से जनता का विश्वास और भरोसा भाजपा पर पहले से ज्यादा बढ़ा है। ऐसे में 2022 के चुनाव में बीजेपी बंपर वोट से जीत दर्ज कर रही है।
जीत का ओवर कंफिडेंट नहीं, जनता खुद दे रही जवाब
भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम ने कहा कि उन्हें जीत को लेकर ओवर कांफिडेंस नहीं है। लेकिन जनता खुद ही विपक्षी दलों को जवाब दे रही है। देश को पीएम देने वाले बिल्थरारोड की धरती ने आजादी में भी अपना महत्वपूर्ण शहादत दिया है। शहीदों की धरती का जर्रा जर्रा आज राष्ट्रहित और देश के निर्माण की बात कर रहा है। ऐसे में यहां विपक्ष अब कोई नहीं रह गया है। भाजपा को एकतरफा जीत मिलना तय है।
भाजपा नहीं, बसपा का नुकसान करेंगे प्रवीण
भाजपा से निकल कर बसपा प्रत्याशी बने प्रवीण प्रकाश पर तंज कंसते हुए भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम ने कहा कि प्रवीण प्रकाश किसी का भला नहीं कर सकते। उनके जाने से भाजपा पर तो असर नहीं पड़ेगा किंतु उन्होंने बसपा का नुकसान जरुर पहुंचा दिया है। अब यहां बसपा का वोट बैंक भी खिसक गया है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *