big breakingअन्यउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

जानिये कौन है हंसु राम, बिल्थरारोड से लड़ेंगे चुनाव

बिल्थरारोड के समाजवादी गढ़ में सुभासपा से हंसु राम बने प्रत्याशी

R News Manch

बलियाः बिल्थरारोड सुरक्षित विधानसभा सीट पर सुभासपा से हंसु राम को प्रत्याशी घोषित किया गया है। बिल्थरारोड समाजवादी गढ़ माना जाता है किंतु इस बार सपा के गठबंधन दल सुभासपा के खाते में यह सीट चली गई। करीब 67 वर्षीय हंसु राम पड़ोसी जनपद देवरिया के सलेमपुर नाथघाट के मूल निवासी है। वे 1986 बैच के पीसीएस थे और 2015 में लखनऊ से सूचना निदेशक पद से सेवानिवृत हुए। वे 2017 के विधानसभा चुनाव में भी बसपा से टिकट मांग चुनाव मैदान में आना चाहते थे किंतु सफलता नहीं मिली। इस बार सुभासपा से वे टिकट पाने में सफल हो गए। वे पहली बार आमचुनाव में अपना भाग्य आजमायेंगे। हंसुराम राजनीति में आकर समाजसेवा करने के लिए काफी उत्साहित रहे है।
10 फरवरी को करेंगे नामांकन
बिल्थरारोड विधानसभा सीट से सपा समर्थित सुभासपा प्रत्याशी के रुप में हंसु राम 10 फरवरी को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वे छड़ी सिंबल के साथ बुधवार को पहली बार बिल्थरारोड पहुंचेंगे और क्षेत्रीय सुभासपा कार्यकर्ताओं और सपा नेताओं से संपर्क के बाद जनता के बीच चुनावी जंग में होंगे।
पीसीएस से क्लास वन तक का सफर और पारिवारिक दायित्व
1986 बैच के पीसीएस हंसु राम ने अपने नौकरीकाल में क्लास वन तक सफर तय किया। वे 2015 में सूचना निदेशक लखनऊ से सेवानिवृत हुए। इस बीच वे कई राजनीतिक दिग्गज नेताओं के काफी करीब रहे और अनेक उतार चढ़ाव देखे। देवरिया जनपद के सलेमपुर नाथघाट के मूल निवासी हंसु राम अपने घर से ज्यादा ससुराल में समय देते रहे है। देवरिया जनपद के हरेरामपुर में उनकी ससुराल है। पत्नी सविता देवी घरेलू महिला है। उनके पुत्र कृष्णप्रताप राव बीटेक कर चुके है। जबकि पुत्री प्रियंका राव यूनियन बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है और एक अन्य पुत्री निहारिका राव फिलहाल पढ़ाई कर रही है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *