
बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड विधानसभा के बसपा प्रत्याशी प्रवीण प्रकाश के समर्थन में रविवार को क्षत्रिय समाज ने खंदवा गांव में एकजुटता दिखाई। खंदवा गांव के प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह के आवास पर एकजुट हुए क्षत्रिय समाज ने प्रवीण प्रकाश के साथ होकर स्थानीय चेहरे को विधायक बनाने का संकल्प लिया और बेल्थरारोड को प्रकाशमय करने के लिए हुंकार भरी। ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में क्षत्रिय समाज के करीब दो सौ लोगों ने प्रवीण प्रकाश को विधायक बनाकर लखनऊ भेजने के लिए हर एक बूथ पर जीत दर्ज करने की रणनीति भी बनाई। प्रवीण प्रकाश ने क्षेत्र में विकास का प्रकाश फैलाने का भरोसा दिया। इस दौरान अमरनाथ सिंह, यशवंत सिंह चिंटू, मुन्ना सिंह, डहरु सिंह, सोनू सिंह, अजय सिंह, मंटू सिंह, राजू सिंह, दारा सिंह, पिंटु सिंह, संजय सिंह, पंकज सिंह, राजन सिंह, भोला सिंह, राहुल सिंह, बांके सिंह, धर्मेंद्र सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।




