बलियाराजनीति

बेल्थरारोड में कमल के लिए कमाल करेगी गोरख-छट्ठू की जोड़ी!

भाजपा का दावा बेलथरारोड में बीजेपी का वोट होगा एक लाख पार

R News Manch

बलियाः बेल्थरारोड विधानसभा सीट पर 2022 के चुनाव में भाजपा का कमल खिलाने का दारोमदार दिग्गज नेता छट्ठू राम पर है। जो पिछले कई वर्षों से हर घर में पहुंचकर अपना पैठ बना चुके है। 3 मार्च को यहां मतदान होना है और चुनाव से ठीक पहले ये सपा के दिग्गज नेता, क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व विधायक गोरख पासवान को भाजपा में लाने में सफल हो गए। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के प्रयास और पहल पर पूर्व विधायक गोरख पासवान के भाजपा में आते ही तेजी से यहां समीकरण बदल गए है। अब आमजन में चर्चा तेज हो गया है कि भाजपा में गोरख पासवान और छट्ठू राम की जोड़ी कमाल करेगी। जबकि भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम के लिए राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, सांसद रविंद्र कुशवाहा, राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, नगरपंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता, ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह, विनय सिंह पहले से ही अपनी पूरी ताकत झोंक चुके है। लंबे समय बाद बेल्थरारोड के विधानसभा चुनाव में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर भी जनसंपर्क करते हुए दिखे। वर्तमान राजनीतिक समीकरण के आधार पर अब भाजपा दावा कर रही है कि बेल्थरारोड में भाजपा का जनमत एक लाख से पार होना तय है। वहीं सपा गठबंधन से सुभासपा प्रत्याशी हंसू राम और बसपा प्रत्याशी प्रवीण प्रकाश चुनाव मैदान में है और भाजपा के वर्तमान सीट पर कब्जे का दावा कर रहे है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *