
बलिया: सीयर ब्लाक के चार गांवों में मंगलवार को नाली और सड़क का निर्माण कार्य शुरु हुआ। पहले से स्वीकृत सीयर ब्लाक के राजपुर, हल्दीरामपुर, कुण्डैल और फरसाटार गांव में सड़क और नाली का निर्माण कार्य आज से प्रारंभ किया गया। ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने कुण्डैल गांव में नारियल फोड़कर करीब सौ मीटर लंबा नाली का निर्माण कार्य शुरु कराया। यहां बीडीसी सोनू राजभर के देखरेख में कुण्डैल मुख्य रोड से जितेंद्र प्रसाद के खेत तक नाली निर्माण किया जाना है। ब्लाक प्रमुख ने बताया कि उक्त सभी पांच गांवों में सात महत्वपूर्ण नाली, सीसी रोड और इंटरलाकिंग का निर्माण कार्य जनहित में तत्काल शुरु कर दिया गया है। जो करीब 35 लाख रुपए की लागत से बनना है। बताया कि राजपुर गांव में मिथिलेश सिंह के दरवाजे पर करीब 100 मीटर ह्यूम पाइप नाला निर्माण, हरिवंश इंटर कालेज से धर्मेंद्र गोंड के घर तक सौ मीटर इंटरलाकिंग और गांव में एक और अन्य सड़क का निर्माण होना है। जबकि हल्दीरामपुर में विजय यादव टुन्ने के मां शांति देवी महाविद्यालय से शंभू राम के घर तक सीसी रोड का निर्माण होगा। साथ ही फरसाटार के बउल्डी में जगरुप चैहान के घर से श्रीराम चैहान के घर तक करीब 150 मीटर इंटरलाकिंग कार्य शुरु हो गया है। सभी निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा।

रास्ता निर्माण के लिए प्रमुख से मिले कुण्डैल के नई कालोनीवासी
सीयर ब्लाक के कुण्डैल गांव में बसे नई शंकर कालोनी के लोगों ने मंगलवार को ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह से मुलाकात की और लिखित ज्ञापन देकर संजय गुप्ता के घर से अखिलेश जायसवाल के मकान होते हुए सोनू कुमार के घर से डा. रामाश्रय चैहान के घर तक के रास्ता निर्माण की मांग की। प्रमुख आलोक सिंह ने जनहित में इस कार्य को जल्द ही पूरा कराने का भरोसा दिया। इस दौरान रामबदन यादव, डा. रामाश्रय चैहान, संजय गुप्ता, विभुति यादव, सोनू कुमार, सुधीर कुमार, विजय मद्धेशिया, छोटेलाल गुप्ता, अजय यादव समेत अनेक लोग मौजूद रहे।



