उत्तरप्रदेशराजनीति

बलिया में किसे लगेगा जनमत का राजतिलक, तय होगा कल

मतगणना की तैयारी पूरी, दिग्गजों की बढ़ी धड़कन

R News Manch

बलियाः यूपी में सरकार बनाने के दावों के बीच बलिया के सात विधानसभा का नया विधायक कौन होगा! यह जानने को हर कोई उत्सुक है। स्वयं दिग्गज नेताओं की धड़कनें भी बढ़ गई है। 10 मार्च को सुबह आठ बजे से ईवीएम अपना फैसला सुनाना शुरु कर देगी। बलिया में मतगणना की सारी तैयारियां पूरी हो गई है। बलिया जनपद के बलिया सदर, बांसडीह, बेल्थरारोड, बैरिया, फेफना, सिकंदरपुर, रसड़ा विधानसभा के प्रत्याशियों भाग्य का फैसला गुरुवार को होना है।
13 लाख 54 हजार वोटरों के मत से चुने जायेंगे सात विधायक
जनपद के सातों विधानसभा में 13 लाख 54 हजार 104 वोटरों ने अपना अपना वोट दे दिया है। ईवीएम में कैद वोटरों की गिनती गुरुवार को सुबह आठ बजे से होगी और 11 बजे तक स्पष्ट रुझान सामने आ जायेंगे। बेल्थरारोड में कुल एक लाख 98 हजार 650 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया है। जबकि रसड़ा में एक लाख 99 हजार 498, सिकंदरपुर विधानसभा में एक लाख 75 हजार 798, फेफना में एक लाख 87 हजार 872, बलिया सदर विधानसभा में दो लाख 886, बांसडीह में दो लाख 16 हजार 102 और बैरिया में एक लाख 75 हजार 298 मतदाताओं ने वोट डाले है। जिनके वोटों से जनपद के सात नए विधायकों को राजतिलक लगना है।

इन पांच के फैसले पर होगी विशेष नजर

बलिया से भाजपा के मंत्री बने उपेंद्र तिवारी और आनंद स्वरुप शुक्ला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, सपा के प्रतिपक्ष नेता रामगोविंद चैधरी और बसपा के विधानमंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह के चुनावी परिणाम को लेकर हर एक की नजरें टिकी हुई है। उपेंद्र तिवारी इस बार फेफना से हैट्रिक लगाने का दावा कर रहे है। है

सातों विधान सभा क्षेत्र में डाले गए 11863 बैलेट वोट, पहले होगी बैलेट की गिनती
जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि जिले के सातों विधान सभा क्षेत्रों को मिलाकर 11863 बैलेट वोट जिला निर्वाचन अधिकारी को प्राप्त हो चुके हैं। जिले में सर्विस वोटर 14290 है। इसके सापेक्ष 3121 के बैलेट वोट डाक से प्राप्त हुए हैं। सर्विस वोटरों के मत काफी कम संख्या में प्राप्त हुए हैं, इसके अलावा 8055 कार्मिकों ने बैलेट से वोट दिए हैं। इसमें 993 कार्मिकों के वोट डाक से प्राप्त हुए हैं। 687 दिव्यांग और 80 प्लस के बुजुर्ग मतदाताओं ने घर पर ही बैलेट से वोट दिए हैं। ये वोट भी कम अंतर से हार-जीत में अहम किरदार निभा सकते हैं। हर विधान सभा सीट के उम्मीदवारों की नजर इन वोटों पर भी है। बैलेट वोट की गिनती इस बार पहले होगी।

बेल्थरारोड में कुल मतदाता- 357064, कुल डाले गए वोट- 198650
रसड़ा में कुल मतदाता- 356377, कुल डाले गए वोट- 199498
सिकंदरपुर में कुल मतदाता- 306473, कुल डाले गए वोट- 175798
फेफना में कुल मतदाता- 328592, कुल डाले गए वोट- 187872
बलिया नगर में कुल मतदाता- 373185, कुल डाले गए वोट- 200886
बांसडीह में कुल मतदाता- 405937, कुल डाले गए वोट- 216102
बैरिया में कुल मतदाता- 364439, कुल डाले गए वोट- 175298

विधानसभावार सर्विस वोटर, प्राप्त मत
बेल्थरारोड में 1167 सर्विस वोटर हैं। 235 के वोट प्राप्त हुए हैं।
रसड़ा में 883 सर्विस वोटर हैं। 296 के वोट प्राप्त हुए हैं।
सिकंदरपुर में 1501 सर्विस वोटर हैं। 334 के वोट प्राप्त हुए हैं।
फेफना में 2561 सर्विस वोटर हैं। 682 के वोट प्राप्त हुए हैं।
बलिया नगर में 2115 सर्विस वोटर हैं। 490 के वोट प्राप्त हुए हैं।
बांसडीह में 2326 सर्विस वोटर हैं। 510 के वोट प्राप्त हुए हैं।
बैरिया में 2737 सर्विस वोटर हैं। 574 के वोट प्राप्त हुए हैं।

विधानसभावार कार्मिक वोट
बेल्थरारोड में 1263, रसड़ा-1121, सिकंदरपुर-1267, फेफना-936, बलिया नगर-1821, बांसडीह-1093 और बैरिया में 624 कार्मिक वोट डाले गए है।

विधान सभावार दिव्यांग व बुजुर्गों के वोट
बेल्थरारोड में 85, रसड़ा-63, सिकंदरपुर-90, फेफना-73, बलिया नगर-132, बांसडीह-76 और बैरिया में 168 दिव्यांग एवं सीनियर सिटिजन के वोट बैलेट से डाले गए है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *