
बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड एनसीपीए स्कूल पर सोमवार को विधायक हंसू राम ने वार्षिक परीक्षा में अव्वल छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया। न्यू सेन्ट्रल पब्लिक अकादमी स्कूल में आज छात्रों का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। सम्मानित होने वालो में कक्षा नर्सरी से नौवीं और 11 वीं तक कक्षाओं के प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्र शामिल है। प्रबंधक सतीश दुबे और प्रिंसिपल मिसेज पूनम ने सफल सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम से किसी को निराश होने की जरूरत नहीं है। सभी छात्र पूरे जोश के साथ और बेहतर तैयारी करें। इस दौरान सपा के शिक्षक नेता आनंद यादव, अमरजीत चैधरी, वरिष्ठ शिक्षक आनंद श्रीवास्तव, रूमिता शर्मा, विशाल गुप्ता, सुजीत गुप्ता, राजीव गुप्ता, सुप्रिया जयसवाल, प्रगति, मो. जिशान, सुष्मिता, जूही शर्मा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

सेल्फी प्वाइंट पर लगी रही भीड़
सोशल साइट पर बढ़ती युवाओं की भीड़ के बीच अब यादगार पलों को संजोने का सबसे सटिक कार्नर हो गया है सेल्फी प्वाइंट। एनसीपीए में परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अव्वल छात्रों ने सम्मानित होने के बाद अपने मेडल के साथ यहां खुब सेल्फी लिया। स्कूल प्रबंधन द्वारा यहां आकर्षक सेल्फी प्वांट भी बनाया गया था। जहां छात्रों ने सेल्फी लिया।







