big breakingबलियामनोरंजन

चेयरमैन दिनेश गुप्ता की पहल, बेल्थरारोड में दो हजार नगरवासियों ने निशुल्क देखा द काश्मीर फाइल्स फिल्म

सिनेमा हाॅल में लगे हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, गूंजा भारत माता का जयकारा

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर में नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने पहल किया तो यहां के बेल्थरारोड लक्ष्मी नारायण पिक्चर हाल में दो हजार नगरवासियों ने निशुल्क द काश्मीर फाइल्स फिल्म देखा। सिनेमा हाल में लोगों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाएं और दर्जनों बार भारत माता की जय से पूरा हाॅल गूंज उठा। सोमवार को द काश्मीर फाइल्स फिल्म के चारों शो का फ्री टिकट पहले ही नगरवासियों को उपलब्ध करा दिया गया था। इस दौरान नगरवासियों की जरदस्त भीड़ जुटी। इसमें अधिकांश महिलाएं और युवा भी शामिल थे।


सोमवार को चार शो के सभी सीट चेयरमैन ने किया बुक
नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने बताया कि यहां एक शो में पांच सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था है। चार शो में करीब दो हजार नगरवासियों ने द काश्मीर फाइल्स फिल्म देख लिया है। ऐसी फिल्म को हर भारतीय को देखना चाहिए। काश्मीर में हिंदूओं पर हुए अत्याचार की कहानी हर किसी को जानना चाहिए। नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने नगरवासियों के लिए फिल्म के टिकट के साथ ही नाश्ता का भी व्यवस्था कराया। फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची। फिल्म देखने के बाद वरिष्ठ कारोबारी अरुण कुमार गुप्ता पप्पू, युवा नेता सतीश गुप्ता, अमित जायसवाल, आदित्य सिंह, उपेंद्र मिंटू, पिक्की वर्मा, राममनोहर गांधी, विक्की गुप्ता, राजेश वर्मा, अरुण तिवारी, पंकज मोदी समेत अनेक लोगों ने काश्मीर में हुए बर्बरता और क्रूरता को असहनीय बताया। उन्होंने काश्मीर में हुए हिंदूओं के साथ हुई दरिंदगी हैवानियत की पराकाष्ठा बताते हुए पाकिस्तान और मजहबी कट्टरता के खिलाफ आक्रोश जताया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *