big breakingउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

बलिया एमएलसी चुनावः चौका मारने निकले पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पौत्र रविशंकर सिंह पप्पू

भाजपा प्रत्याशी के रुप में करेंगे नामांकन, समर्थकों में जबरदस्त उत्साह

R News Manch

बलियाः पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी के पौत्र और बलिया एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू 2022 के एमएलसी चुनाव में मंगलवार को चौका मारने निकल गए। उन्होंने अपने पैतृक गांव इब्राहीमपट्टी शिव मंदिर में विधिवत पूजन किया, मत्था टेका और एमएलसी पद के लिए नामांकन करने बलिया के लिए रवाना हो गए। वे आज चैथी बार एमएलसी पद के लिए नामांकन करेंगे। हालांकि भाजपा प्रत्याशी के रुप में वे पहली बार अपना नामांकनपत्र दाखिल करेंगे। इसके लिए समर्थकों के साथ वे इब्राहीमपट्टी शिव मंदिर में पूजन के बाद भीमपुरा, ताड़ीबड़ागांव, हनुमानगंज होते हुए बलिया पहुंचेंगे और दोपहर बाद पर्चा दाखिल करेंगे। रविशंकर सिंह पप्पू, देश के पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी के पौत्र है।

हाल ही में सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए पप्पू सिंह, तीन बार रह चुके है एमएलसी
हाल ही में सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए है। इससे पहले वे 2016 के एमएलसी चुनाव में वे सपा से जीते थे। पहली बार 2003 में सजपा से रविशंकर सिंह पप्पू एमएलसी बने थे। उसके बाद लागातर दो बार वे तत्कालीन सत्तारुढ़ पार्टी बसपा और सपा से लगातार बलिया से एमएलसी हुए। जिसके कारण बलिया में एमएलसी का चुनाव पप्पू सिंह के लिए साफ्ट सीट कहा जाता है।


पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी के पौत्र है एमएलसी प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू
रविशंकर सिंह पप्पू इस बार भाजपा के प्रत्याशी बने है। ये पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी के भाई रामनगीना सिंह के पुत्र गिरिजा शंकर सिंह के पुत्र है। अपने दो अन्य भाई दीपक सिंह और आलोक सिंह झुनझुन से सबसे बड़े है। इनके एक पुत्र और दो पुत्री है। एकलौते पुत्र उत्कर्ष सिंह भी अब राजनीति में अपनी पहचान बनाने को लेकर अक्सर राजनीतिक कार्यक्रम में दिखने लगे है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *