
बलियाः जनपद बलिया के भीमपुरा थाना के हब्सापुर गांव में आकाशीय बिजली से मृत देवनंदनी देवी 40 वर्ष के शव को पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना बुधवार की शाम की है। गांव निवासी सुनील की पत्नी देवनंदनी देवी बकरी चराने खेत में गई थी। इस दौरान तेज आवाज के साथ खेत में गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी जानकारी परिजनों को देर रात हो सकी। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा रहा। एसडीएम राजेश गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृतिका के परिजनों को बेल्थरारोड तहसील प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा के तहत चार लाख रुपया की आर्थिक मदद मिल सकेगा।



