बलिया

रात में इलाज कराने पहुंची जख्मी युवती को फर्मासिस्ट ने लौटाया

मेडिकल स्टोर पर लगी एंटी रैबिज, हुई बकझक

R News Manch

बलियाः योगी सरकार में बलिया की स्वास्थ्य सुविधा विभागीय बेपरवाही के कारण सुधरने के बजाएं दिन पर दिन बिगड़ती ही जा रही है। सीयर सीएचसी पर भी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही सिर चढ़कर बोलने लगा है। यहां देर रात इलाज के लिए पहुंची लहूलुहान युवती अनुप्रिया सिंह को मौजूद फर्मासिस्ट ने बिना इलाज के ही लौटा दिया। जिसके कारण युवती का परिजनों ने एक मेडिकल स्टोर पर इलाज करवाया और एंटी रैबिज लगावाया। कुत्ता के काटने से युवती को नाक और आंख में गंभीर चोटें आई है। भीमपुरा थाना के मसूरिया गांव में कुत्ता काटने से लहूलुहान हुई युवती अनुप्रिया सिंह (19 वर्ष) का इलाज करवाने पहुंचे उसके पिता विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उनके घर पहले से ही मातम का माहौल है। अनुप्रिया सिंह के मां का कैंसर से मौत के कारण पूरा परिवार गमगीन है। जबकि अस्पताल की दुव्र्यवस्था से वे रात में घंटों परेशान हुए। जिसे लेकर मौजूद स्वास्थ्यकर्मी से बकझक भी हुआ।

परिजनों की नाराजगी पर फर्मासिस्ट ने बीपी नाप की खानापूर्ति
बताया जा रहा है कि भीमपुरा थाना के मसुरिया गांव निवासी विनोद कुमार सिंह की पत्नी की कैंसर से गत दिनों मौत हो गई। जिसकी मौत के गम में परिजन बेसुध थे। इस बीच उनकी पुत्री अनुप्रिया सिंह पर रात में घर के पास ही एक कुत्ते ने हमला कर दिया। जिससे उसके नाक और आंख के पास गंभीर चोटें आई। खून से लथपथ बिटिया को लेकर परिजन रात दस बजे सीयर सीएचसी पहुंचे किंतु किसी ने पीड़ित को नहीं देखा। विनोद सिंह ने बताया कि अस्पताल में मौजूद फर्मासिस्ट एके सिंह ने पीड़ित युवती को देखा तक नहीं और न ही इसकी सूचना चिकित्सक को दी। अस्पताल परिसर में फर्मासिस्ट के अलावा और काई डाक्टर भी मौजूद नहीं थे। फर्मासिस्ट ने उन्हें बताया कि दोपहर दो बजे तक ही एंटी रैबिज लगता है और उन्हें लौटा दिया। जिसके कारण वे पास के एक मेडिकल स्टोर पर एंटी रैबिज इंजेक्शन लगवाने के बाद जाने लगे। इस बीच मौके पर अस्पताल के ही एक चिकित्सक डा. साजिद पहुंच गए और ड्यूटी न होने के बावजूद उन्होंने युवती का ब्लड प्रेशर और अन्य आवश्यक चेकअप करवाया। इस दौरान मौजूद फर्मासिस्ट के लापरवाही को लेकर परिजनों के बीच जमकर बकझक भी हुआ।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *