
बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील से एक रजिस्टार कानूनगो का तबादला सिकंदरपुर हुआ है। जबकि चार नए रजिस्टार कानूनगो की तैनाती बेल्थरारोड में की गई है। इसके साथ ही अब यहां रजिस्टार कानूनगो की कुल संख्या पांच हो गई है। कुछ माह पूर्व ही बेल्थरारोड में तैनात हुए रजिस्टार कानूनगो अक्षयवर पांडेय का तबादला सिकंदरपुर तहसील के लिए हो गया है। जबकि यहां नए रजिस्टार कानूनगो के रुप में मो. जैनुद्दीन, ईश्वरचंद्र विद्यासागर पाठक, विक्रम बहादुर सिंह और बलवीर सिंह की विभिन्न तहसीलों से बेल्थरारोड में तैनाती की गई है। जबकि एक अन्य राघवेंद्र सिंह यहां पहले से ही तैनात है। नई तैनाती के बाद अब यहां रजिस्टार कानूनगो की कुल संख्या पांच हो गई है। कानूनगो की संख्या यहां बढ़ने से भूराजस्व के मामलों में निपटाने में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।



