big breakingबलियालाइफस्टाइल

तायक्वांडो प्रशिक्षण के प्रति लोगों का बढ़ रहा लगाव

आत्मसुरक्षा के लिए बच्चों को दिलाई जा रही इसकी ट्रेनिंग

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील के कुण्डैल नियामतअली गांव में बहोरवां मार्ग पर इन दिों तायक्वांडो प्रशिक्षण शिविर लोगों के लिए उत्सुकता और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जहां आत्मसुरक्षा के लिए छोटे-छोटे बच्चों को इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलेश कुमार कोच के देखरेख में चल रहे तायक्वांडो ट्रेनिंग में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी पहुंच रहे है और बच्चों को प्रशिक्षित कर रहे है। कक्षा चार के रजत और कक्षा दो के कार्तिक ने कम समय में ही स्टेचिंग और स्ट्रेट आॅन कीक में मास्टर हो गए है। लिटिल चैंप स्कूल प्रबंधक रमेश शर्मा के संरक्षण में चल रहे इस तायक्वांडो प्रशिक्षण में शुरुआती दौर में अधिकांश छोटे बच्चों को शामिल किया जा रहा है ताकि बच्चे अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति गंभीर हो सके। बेल्थरारोड के प्रशिक्षण से अब तक अनीश कुमार, सुनील कुमार, बृजेश यादव, अनुज सिंह, अंशिका राय, गरिमा कुमारी समेत अनेक नेशनल लेवल के तायक्वांडो प्लेयर बन चुके है। प्रशिक्षण के दौरान अब विशेषकर युवाओं और बच्चों को इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *