
बलियाः अपने मौसी के घर में रह रही युवती ने गुरुवार को उभांव थाना क्षेत्र के कुण्डैल रेल क्रासिंग के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि आसपास के लोगों की सक्रियता और महिलाओं की तत्परता से युवती को सकुशल बचा लिया गया किंतु आत्महत्या के कारणों को लेकर युवती ने चुप्पी साध ली है। युवती देवरिया जनपद के लार थाना अंतर्गत सहियागढ़ तकिया गांव की निवासी है किंतु वह कई महीनों से सलेमपुर थाना अंतर्गत उदौली गांव निवासी अपने मौसी के यहां रहती थी। वह चार भाई और एक बहन है। मौसी के घर से युवती ने एक झोले में कपड़े, कुछ पैसे, चांदी के पायल और बैंक पासबुक लेकर निकल गई।
आत्महत्या का कारण बना रहस्य
पड़ोसी जनपद सलेमपुर थाना क्षेत्र के उदौली गांव से घटनास्थल तक कैसे पहुंची यह रहस्य बना हुआ है। साथ ही युवती द्वारा आत्महत्या के कारणों को लेकर युवती की चुप्पी भी किसी अनहोनी होने का अंदेशा जता रही है। लेकिन युवती के चुप्पी से सबकुछ रहस्य बना हुआ है। सूचना मिलने पर उभांव थाना पहुंचे युवती के पिता भी घटना के कारणों को लेकर अंजान बने हुए है। हालांकि वे इसके पीछे पारिवारिक तनाव ही मुख्य कारण मान रहे है।
युवती ने ट्रेन के सामने कूद आत्महत्या का किया प्रयास
कुण्डैल रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने पहुंची युवती ने कुण्डैल गांव के पास ट्रेन के सामने कूद आत्महत्या का प्रयास किया। जिसे ग्रामिणों ने बचा लिया। हालांकि युवती खुदकुशी के लिए बार बार रेलवे ट्रैक पर भाग रही थी। किंतु ग्रामीण महिलाओं ने उसे बचा लिया हालांकि इस दौरान युवती बचाने वाली महिलाओं से भी उलझ गई। बावजूद महिलाओं ने युवती को जबरन रेलवे ट्रैक से दूर बिठाया।



