मऊ

विधि विधान से हुआ विद्युत जेई अवधेश कुमार के मां सोनिया देवी का श्राद्धकर्म

जुटे लोगों ने दी श्रद्धांजलि

R News Manch

मऊः बलिया जनपद के बेल्थरारोड अवायां विद्युत उपकेंद्र के जेई अवधेश कुमार की मां सोनिया देवी का शनिवार को विधि विधान के साथ श्राद्धकर्म किया गया। इस दौरान बेल्थरारोड से अनेक लोग श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और जेई की मां सोनिया देवी को नम श्रद्धांजलि दी। सोनिया देवी की गत दिनों करीब 72 वर्ष की अवस्था में मऊ के सिकड़ीकोल गांव स्थित आवास पर हुआ था। जहां शनिवार को उनकी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। श्रद्धांजलि सभा में सीयर ब्लाक के प्रमुख आलोक सिंह, उप्र सहकारिता बैंक अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह इन्नू, सपा नेता इरफान अहमद, संजय यादव, बसपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश जायसवाल, विक्रम मौर्य, कामरेड राघवेंद्र राम, रामबहादुर गौतम, लल्लन राम, असलम वारसी, विजय मद्धेशिया, राममिलन यादव, विनोद सेहरा, लालबहादुर मौर्य समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *