big breakingक्राइमबलिया

बलिया में छात्र ने शिक्षक को दी धमकी, कोचिंग संचालक को पीटा

कोचिंग से निकालने पर छात्र ने दिखाई दबंगई

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना अंतर्गत टंगुनिया गांव में कोचिंग से निकाले जाने से नाराज छात्र ने शिक्षकों के साथ जमकर दबंगई किया। दसवीं के छात्र ने कोचिंग के शिक्षक को पहले फोन पर धमकी दी और फिर देर शाम गोलबंदीकर शिक्षक पर हमला कर दिया। जिससे शिक्षक उत्तम यादव ग्राम तरछापार निवासी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। जबकि बीचबचाव कर रहे कोंचिंग संचालक अमित यादव (27) ग्राम टंगुनिया निवासी गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जिन्हें रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे उपचार के लिए सीयर सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमित यादव को बाएं आंख और सर में गंभीर चोटें आई है। जख्मी अमित यादव ने बताया कि विद्या रिसर्च एकाडमी कोचिंग सेंटर के नाम से सोनाडीह में वर्षों से उनका कोचिंग चलता है। नवंबर 2021 में इसी छात्र को छेड़खानी के आरोप में कोचिंग से निकाल दिया गया था। जिसके बाद से ही वह कोचिंग में आने के लिए दबाव देता रहा है। मामले की लिखित सूचना उभांव थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।

कोचिंग से निकालने पर छात्र ने दिखाई दबंगई
इलाज करा रहे जख्मी कोचिंग संचालक अमित यादव ने बताया कि नवंबर 2021 में छात्र शेषनाथ को किसी छात्रा को परेशान करने की शिकायत पर कोचिंग से निकाल दिया गया। जिसके बाद से ही वह कोचिंग में फिर से नामांकन के लिए दबाव देने लगा। करीब छ माह बाद रविवार को छात्र ने कोचिंग के शिक्षक उत्तम यादव को पहले फोनकर एडमिशन न करने पर मारपीट की धमकी दी। इसकी जानकारी होने पर कोचिंग संचालक अमित यादव ने शिक्षक उत्तम के साथ शेषनाथ यादव के परिजनों से टंगुनिया गांव में उसकी शिकायत की। जिससे नाराज शेषनाथ अपने परिजनों और अन्य साथियों के साथ रविवार की रात नौ बजे हमला कर दिया। जिससे अमित यादव के चेहरे पर गंभीर चोटें आई।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *