big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

बलिया के डाक्टर को पूर्व मंत्री के नाम से मिली जान से मारने की धमकी

फोन कर डाक्टर को दी गई गालियां, उभांव थाना में दी गई तहरीर

R News Manch

रिपोर्टः राममिलन यादव

बलियाः मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद का है। योगी सरकार में बलिया जनपद के ही दानिश आजाद प्रदेश के इकलौते अल्पसंखयक मंत्री है। बावजूद बलिया में मुस्लिम डॉक्टरों को खुलेआम गाली दी जा रही है। उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है और पूरा प्रशासनिक अमला स्तब्ध है।

पूर्व मंत्री के नाम से मिली जान से मारने की धमकी
बलिया जनपद के बेल्थरारोड तहसील अंतर्गत सीयर सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक डा. साजिद हुसैन को बिहार के पूर्व मंत्री श्याम रजक के नाम से सोमवार को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना तत्काल स्वास्थ्य महकमा के उच्चाधिकारियों और जिला पुलिस प्रशासन को भी दी गई। पीड़ित डा. साजिद हुसैन ने उभांव थाना पुलिस को लिखित तहरीर दे दिया है। सूचना मिलते ही एसडीएम राजेश गुप्ता ने स्वयं अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक डा. साजिद हुसैन से मामले की पूरी जानकारी ली। अस्पताल अधीक्षक डा. तनवीर आजम ने बताया कि रविवार से ही किसी अज्ञात मोबाइल फोन से राजनीतिक पहुंच का हवाला देकर मनमाना कार्य कराने के लिए दबाव दिया जा रहा है। जिससे वे भी काफी तनाव में है। पीड़ित डा. साजिद हुसैन ने बताया कि रविवार दोपहर वे ड्यूटी पर थे। बावजूद कोई स्वयं को बड़ा मंत्री बताकर फोन पर उल्टा सीधा बोलता रहा। जो फरसाटार के एक व्यक्ति का इलाज कराने के लिए पैरवी कर रहे थे। बाद में फरसाटार के गुड्डू कन्नौजिया अस्पताल में पहुंचकर दबंगई करने लगा और जान से मरवाने की धमकी दी। साथ ही राजनीतिक पहुंच और पैरवी के आधार पर मनमाने तरीके से इलाज के लिए दबाव देने लगा। जबकि चिकित्सक उस समय इमरजेंसी के तहत मारपीट के घायल तीन युवकों का इलाज कर रहे थे। अस्पताल में मौजूद होने के बावजूद शिकायत के आधार पर बलिया सीएमओ कार्यालय, जिलाधिकारी और सीएमएस कार्यालय से अधीक्षक को फोन आया कि अस्पताल में कोई डाक्टर ही नहीं है।

बिहार का पूर्व मंत्री श्याम रजक बताकर डाक्टर को जमकर दी गाली 

सोमवार को फिर से उनके मोबाइल नंबर पर फोन आया और स्वयं को बिहार का पूर्व मंत्री श्याम रजक बताकर उसने डाक्टर को जमकर गाली दी और परिवार समेत हत्या करने की धमकी दिया। जिसके बाद अस्पताल के सभी डाक्टरों के कान खड़े हो गए। तत्काल मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। सोमवार की शाम मामले को लेकर पीड़ित डा. साजिद हुसैन ने उभांव थाना पुलिस को लिखित तहरीर दे दिया है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *