big breakingबलिया

गंगा किनारे चल रही परियोजनाओं का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

बीएसटी बंधे की सुरक्षा से जुड़ी मिली गम्भीर शिकायत

R News Manch

बलियाः आजमगढ़ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने गुरुवार को बैरिया क्षेत्र में बाढ़ विभाग की चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ प्रोजेक्ट के कार्य की रफ्तार काफी धीमी होने पर नाराजगी जताई। अधिशासी अभियंता को चेतावनी दी कि संबंधित ठेकेदार के माध्यम से कार्य में तेजी लाई जाए, अन्यथा जिम्मेदारी तय करते हुए सभी दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी।
सुघर छपरा परियोजना के निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने कहा कि यहां कार्य ज्यादा बचा है और रफ्तार धीमी है। ऐसे में 30 जून तक कैसे काम पूरा होगा। सख्त लहजे में उन्होंने कहा कि मैन पावर और संसाधन बढ़कर तेजी से कार्य कराएं। सोनार टोला परियोजना के सम्बंध में पूछताछ में एक्सईएन संजय मिश्र ने बताया कि फिलहाल इतना कार्य हो चुका है कि अचानक तीन मीटर भी जलस्तर बढ़ा तो कोई दिक्कत नहीं होगी। काम जारी रहेगा। कमिश्नर ने मौके पर मजदूरों की संख्या बढ़ाकर तेजी से कार्य कराने के निर्देश दिए। ताकि विपरित मौसम का ध्यान रखते हुए अगले दो-दिन में नीचे से तीन लेयर का कार्य हो जाना चाहिए। गोपालपुर में हो रहे कार्य से कमिश्नर संतुष्ट दिखे और 15 जून तक हर हाल में काम पूरा कर लेने के निर्देश दिए।


दूबेछपरा व जगदीशपुर के कार्य की रफ्तार पर असंतोष, दी चेतावनी
दुबे छपरा रिंग बंधे के पास की परियोजना में कार्य ठप होने पर नाराजगी जताई। कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने चेतावनी देते कहा कि ठेकेदार के माध्यम से कार्य में तेजी लाया जाएं अन्यथा 15 दिनों बाद अगर कार्य की रफ्तार ऐसी ही रही तो संबंधित ठेकेदार पर अपराधिक मुकदमा होने के साथ बाढ़ में हुए नुकसान की वसूली भी की जाएगी।


बीएसटी बंधे की सुरक्षा से जुड़ी मिली गम्भीर शिकायत
कमिश्नर के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने शिकायत किया कि बीएसटी बंधे के चैड़ीकरण में बंधे के नीचे की मिट्टी काटकर ऊपर भरा गया है। तलहटी में जंगली जानवर मांद बना रहे है। जिससे बाढ़ के दिनों में बंधे को नुकसान होना स्वाभाविक है। एक्सईएन ने बताया कि इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है। यह भी बताया गया कि बीएसटी बंधे पर करोड़ों की लागत से वृक्षारोपण कराया गया था, उसे भी बर्बाद कर दिया गया है। कमिश्नर से बीएसपी बंधे से जुड़ी शिकायतों के संबंध में जांच कर पूरी रिपोर्ट देने का निर्देश सीडीओ प्रवीण वर्मा को दिया। इस दौरान सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, एसडीएम आत्रेय मिश्र, आपदा विशेषज्ञ पीयूष सिंह सहित अन्य अधिकारी साथ थे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *