big breakingबलिया

फरसाटार-करनी मार्ग का हो रहा घटिया निर्माण, भाजपा नेताओं, प्रधानों के साथ ग्रामिणों ने निर्माण कार्य रोका

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बन रही सड़क

R News Manch

रिपोर्ट- राममिलन यादव
बलियाः प्रधानमंत्री ग्रामिण सड़क योजना से बन रहे सड़क को घटिया निर्माण के कारण रछौली-बभनौली के पास शुक्रवार को ग्रामिणों ने रोक दिया। जिससे कार्यदेयी संस्था और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निर्माण कार्य रोकने में ग्रामिणों के साथ कई गांव के प्रधान और इस इलाके में रहने वाले भाजपा नेता भी शामिल रहे। भाजपा नेता और मंडल अध्यक्ष पंकज मिश्र, वरिष्ठ भाजपा नेता डा. दयानंद वर्मा के साथ प्रधान दिलीप, विवेक मिश्र, सुधीर राजभर, छोटेलाल छट्ठू, मुन्ना गुप्ता, रामकेसर यादव समेत अनेक प्रधान और ग्रामिणों ने घटिया निर्माण के खिलाफ नारेबाजी भी किया। करीब सात किलोमीटर लंबे फरसाटार-करनी मार्ग की बन रही पिच सड़क को मरम्मत से बदत्तर बताया जा रहा है।


सड़क निर्माण का नहीं होता सुपरविजन, फरार रहते है सक्षम अधिकारी
घटिया निर्माण में विभागीय अधिकारी और जेई पर मिलीभगत के भी आरोप लग रहे है। निर्माण कार्य का न तो विभागीय अधिकारी सुपरविजन करते है और न ही मौके पर कोई सक्षम अधिकारी ही रहते है। गांव के लिंक सड़कों के निर्माण में मनमानी और धांधली की बंदरबांट के कारण सक्षम अधिकारी चुप्पी साध ले रहे है। जिससे सड़कों के निर्माण में बेपरवाही की जा रही है। ग्रामिणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच करने और कार्रवाई की मांग की है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *