
बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के अखोप स्थित भाजपा नेता और नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता के भतीजे के पेट्रोलपंप पर मारपीट और लूट मामले में पुलिस ने सिर्फ गोलबंद होकर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में उभांव थाना पुलिस ने मारपीट के हल्के धाराओं में दस अज्ञात के खिलाफ एफआईआर लिखा है। जिससे पीड़ित पक्ष में नाराजगी व्याप्त है। जबकि इस प्रकरण में अब तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आपको बता दें कि अखोप स्थित पेट्रोलपंप पर सोमवार की शाम करीब दस की संख्या में अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोलकर्मी कविंद्र यादव की पिटाई करने के बाद करीब 20 हजार नगदी रुपया लूटकर निकल भागे। पूरी घटना सीसी टीवी कैमरे में भी कैद हो गया था। जिसे लेकर पीड़ित पेट्रोलपंपकर्मी ने मारपीट करने और 20 हजार रुपया छिनैती करने का तहरीर दिया था।



