big breakingबलिया

पूर्व पीएम चंद्रशेखर के गांव इब्राहीमपट्टी में बनेगा 100 बेड का अस्पताल

जांच को पहुंचे एसीएमओ

R News Manch

बलियाः पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी के गांव इब्राहीमपट्टी में अब 100 बेड के अस्पताल के सर्वे के लिए गुरुवार को बलिया एसीएमओ डा. विरेंद्र कुमार पहुंचे और सीयर सीएचसी अधीक्षक डा. तनवीर आजम, डा. अभिषेक मिश्र के साथ करीब तीन घंटे तक सर्वे किया। डा. तनवीर आजम ने बताया कि शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम ने इब्राहीमपट्टी में भवन का निरीक्षण किया। जहां बिजली, पानी और स्टाफ के मांग की लिस्ट तैयार की गई है। जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।

आपको बता दें कि पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी के प्रयास से 30 एकड़ में करीब 150 बेड का भव्य अस्पताल का निर्माण यहां पहले से ही किया गया था। किंतु इसका संचालन नहीं होता था। जो पीएम परिवार के रचना चक्र ट्रस्ट के तहत आता है। पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी के पौत्र और बलिया एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू के प्रयास पर अब एकबार फिर पूर्व पीएम के अस्पताल का सपना यहां साकार होता दिख रहा है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *